गरमपानी (नैनीताल)। आरोही संस्था के सचल चिकित्सा वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मोबाइल अल्ट्रासाउंड कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 33 गर्भवती और 20 सामान्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ परामर्श भी दिया।