फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: चार करोड़ का 53 किलो नशीला पदार्थ किया नष्ट, साल 2010 से 2021 के बीच अलग-अलग मामलों में हुआ था बरामद

Thu, 16 Jan 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

पुलिस ने एनडीपीएस मामलों में पकड़े गए 53 किलो नशीले पदार्थों को बुधवार को नष्ट करवाया। बाजार में इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
नशीले पदार्थ को नष्ट करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एनडीपीएस मामलों में पकड़े गए 53 किलो नशीले पदार्थों को बुधवार को नष्ट करवाया। बाजार में इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। वर्ष 2010 से 2021 के बीच पकड़े गए 53 किलो नशीले पदार्थ के केसों पर फैसला हो चुका था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आईजी योगेंद्र रावत ने यूएस नगर के लंबाखेड़ा में ग्लोबल एनवायरमेंटल सॉल्यूशन में इसे नष्ट करवाया। इसमें चरस, गांजा, डोडा, स्मैक, हेरोइन समेत कई नशीले पदार्थ थे। इन मादक पदार्थों को नैनीताल व यूएस नगर जिलों की पुलिस और काठगोदाम जीआरपी ने बरामद किया था।

 

यह माल हुआ निस्तानित-

चरस- 12.67 किलो

गांजा- 8.25 किलो

डोडा- 28.15 किलो

स्मैक- 3.466 किलो

हेरोइन- 0.187 किलो

ब्राउन शुगर- 0.028 किलो

️नशीली गोलियां- 150

कुल 53 किलो माल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें