फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल गरिमा की 5.45 लाख की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड की घायल धाविका गरिमा जोशी के उपचार में मदद के लिए हंस कल्चर सेंटर दिल्ली ने हाथ बढ़ाए हैं। कल शुक्रवार को गरिमा का दिल्ली के स्पाइनल केंद्र में रीढ़ की हड्डी का आपरेशन होना है। कल्चर सेंटर की तरफ से उपचार के लिए लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि अस्पताल के खाते में जमा करा दी गई है। यहां चिलियानौला निवासी पूरन चंद्र जोशी की पुत्री एथलीट गरिमा जोशी को एक साल पूर्व बंगलूरू में एक अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया था। गरिमा की रीढ़ की हड्डी टूट गई, उसके पैर अभी तक कार्य नहीं कर रहे हैं। तब से लगातार उसका उपचार चल रहा है। हालांकि प्रदेश सरकार ने भी उपचार को 13 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी, लेकिन यह धनराशि नाकाफी साबित हुई। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए गरिमा ने उत्तराखंड से भविष्य में नहीं खेलने का निर्णय भी लिया है। हंस कल्चर सेंटर ने अब उपचार के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए 5.45 लाख रुपये की मदद दी है। शुक्रवार को गरिमा का आपरेशन होना है। गरिमा के पिता पूरन जोशी ने बताया कि सेंटर ने यह धनराशि अस्पताल के खाते में जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें