फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल विधानसभा के 153 बूथों पर होगा मतदान

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी के 38 नगरीय बूथों के साथ ही पूरे नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कुल 153 बूथों पर बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान होगा। विधानसभा के सभी बूथों पर बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं, वहीं सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों ने सभी बूथों पर तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में करीब 110070 मतदाता हैं, इनमें 58625 पुरुष, 51441 महिला, दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी बूथों पर पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नैनीताल विधानसभा के 153 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें