हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने तहसील परिसर में निर्माणाधीन एफएम रेडियो स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण करा रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह 25 फरवरी तक कार्य पूरा करा लें, ताकि इसके बाद उक्त केंद्र में एफएम से संबंधित मशीनें स्थापित की जा सकें। केंद्र सरकार ने तहसील परिसर में 10 किलोवाट क्षमता के लघु शक्ति प्रेषित्र केंद्र (एफएम रेडियो स्टेशन) को मंजूरी दी गई है। इसके लिए परिसर में 1 करोड़ 12 लाख की लागत से भवन निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कोश्यारी ने निर्माणदायी संस्था के सहायक अभियंता श्याम लाल शर्मा से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ एसडीएम एपी वाजपेयी आदि थे।
लोगों को जल्द सुनाई देगी हैलो हल्द्वानी की आवाज
पूर्व सीएम और सांसद ने निर्माणाधीन एफएम केंद्र का निरीक्षण किया