भीमताल (नैनीताल)। शासन ने नैनीताल जिले के लिए जिला योजना की अंतिम तीसरी किस्त 14 करोड़ 24 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया है। बजट के स्वीकृत होते ही जिले भर के विभागों की बजट संबंधी समस्या हल हो सकेगी। जिला योजना के पैसों से जिले में विकास कार्य हो सकेंगे। जिला सांख्यिकी अधिकारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि शासन ने जिला योजना की अंतिम तीसरी किस्त के 14 करोड़ 24 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। अंतिम किस्त का शासनादेश जारी हो गया है।
जिला योजना में 14 करोड़ 24 लाख का बजट पास