फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 दिन में पहुंचा दिल्ली से हल्द्वानी राखी का लिफाफा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। डाक विभाग की लापरवाह कार्यशैली के चलते रक्षाबंधन की स्नेह भरी डोर को दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचने में 120 दिन लग गए। एमबीपीजी कॉलेज में राजनीतिविज्ञान के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कैलाश कलौनी ने बताया कि उनकी बुआ कमला पांडे दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर छह अगस्त को साधारण डाक से राखी भेजी थी, जो करीब चार महीने बाद मंगलवार को उन्हें मिली है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की लापरवाही से उन्हें सही समय पर बुआ की भेजी राखी नहीं मिल पाई। उन्होंने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी को भी ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें