फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं रजिमेंटल सेंटर की साइकल रैली

विज्ञापन
कुमाऊं रजिमेंटल सेंटर की साइकल रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं रेजीमेंट की साइकिल रैली काठगोदाम पहुंच गई है। जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष (रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल) ने बताया कि यहां पूर्व सैनिक और वीरनारियां सेना के बारे में अपने सुझाव या समस्या 16 अक्तूबर दिन में 11 से 12 बजे तक पहुंचकर दे सकते हैं। लीग के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) बीडी कांडपाल का कहना है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उनको बताया कि कैप्टन जोशी की अध्यक्षता में साइकिल रैली आयोजित की गई है। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सेना के बारे में अवगत कराना है। यह टीम 27 अक्तूबर को सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत से दिल्ली में मुलाकात करेगी। सेनाध्यक्ष को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्या और सुझाव से भी अवगत कराया जाएगा। पूर्व सैनिक या वीरनारियां अपना सुझाव काठगोदाम ट्रांजिट कैंप में पहुंचकर टीम को सुझाव देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें