फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में बनेगा नैनीताल का सीजीएसटी दफ्तर

विज्ञापन
GST
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) का दफ्तर भीमताल में खुलेगा। इमारत के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 28 अगस्त निविदा की अंतिम तिथि है। सीजीएसटी नैनीताल, जिले के दूरस्थ कारोबारियों की सुविधा के लिए नैनीताल में एक दफ्तर खोलने जा रहा था। सीजीएसटी ने नैनीताल में दफ्तर के लिए इमारत की खोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पर्यटन सीजन में नैनीताल रूट पर भारी ट्रैफिक जाम होने से यातायात ठप हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए सीजीएसटी ने दफ्तर नैनीताल के बजाय भीमताल में खोलने का फैसला किया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यदि नैनीताल रूट पर ट्रैफिक ठप भी होता है तो भीमताल में आवागमन जारी रहता है। भीमताल में नैनीताल के मुकाबले इमारत खोजना ज्यादा आसान है। एसी हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि नैनीताल के लिए खोले जाने वाला दफ्तर अब भीमताल में खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें