द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत 34वें ग्रामीण युवा समारोह का उद्घाटन 31 जनवरी को होगा। समारोह के तहत जहां गगास घाटी चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता, वॉलीबॉल, सुलेख, सामान्य ज्ञान आदि कार्यक्रम होंगे, वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 13 और 14 फरवरी को सांस्कृतिक सभा शिव महोत्सव कार्यक्रम में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। कार्यक्रम के संयोजक हरीश डौर्बी ने सभी से इस समारोह को सहयोग करने की अपील की है।