फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत में एटीएम और शराब की दुकानों में लगी लंबी कतार

विज्ञापन
ATM
विज्ञापन
हल्द्वानी। वैसे तो रविवार को शहर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की वजह से हलचल दिखी और भीड़ रही लेकिन दोपहर बाद यह भीड़ भी छंट गई। शाम को शहरवासियों की भीड़ या तो एटीएम में देखने को मिली या फिर शराब की दुकानों पर। वहीं मीट विक्रेताओं को भी थोड़ा सुकून जरूर मिला। महिलाओं ने भी बाजार का रुख किया तो सुनसान पड़ा बाजार भी थोड़ा गुलजार हो उठा। इस दौरान लोगों की एटीएम में लगी कतार को देख नोटबंदी की यादें ताजें हो गईं शहर के कई एटीएम नोट देने में दगा दे गए, जिसकी वजह से लोगों को दूर जाना पड़ा। वहीं शराब की दुकानों में लगी भीड़ को देख नए साल के हुल्लड़ और जश्न का माहौल रहा। इस दौरान शहर की पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर चौकस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें