गौलापार (नैनीताल)। समाजसेवी दीपक चौसली ने जन्म दिवस पर स्वयं एवं अपने मित्रों के माध्यम से सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में रक्तदान शिविर लगाकर 51 यूनिट रक्त का संग्रह कर स्व. बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक को दिया। इस दौरान प्रकाश बेलवाल, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, पान सिंह मेवाड़ी, कमल दुर्गापाल, गजेंद्र टम्टा, दीपक आर्या, अर्जुन बिष्ट, हेमंती नंदन दुर्गापाल आदि मौजूद थे।