पीएम राहत कोष के लिए चेक सौंपते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
रामगढ़ (नैनीताल)। शीतला ग्रामसभा के छतोला निवासी बुजुर्ग किशन सिंह बिष्ट ने कोरोना से लड़ने के लिए रिटायरमेंट के बाद जमा पूंजी में से 50 हजार की धनराशि पीएम राहत कोष में जमा कराकर बड़ी मिसाल दी है। किशन सिंह भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में कार्यरत थे, जो पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। किशन ने बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर स्थित एसबीआई शाखा के बैंक कर्मी अंकित लोहनी के माध्यम से पीएम एकाउंट में धनराशि जमा करवाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश सेवा में योगदान दिया है और वो सक्षम थे इसलिए दान के लिए आगे कदम बढ़ाया। किशन ने अन्य लोगों को भी आगे आकर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मदद करने का आह्वान किया है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी 50 हजार की धनराशि देने पर क्षेत्रवासियों ने किशन सिंह की पहल की सराहना की है।