फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में पीजी में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें

Tue, 20 Aug 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पीजी में जल्द 50 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। एमबीपीजी में स्नातकोत्तर में 14 संकाय में वर्तमान में 844 सीटें हैं जो बढ़कर 1250 हो जाएंगी। सीटें बढ़ने के बाद दो से तीन दिन के लिए दाखिला लेने के लिए समर्थ पोर्टल भी खुलेगा।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज में पीजी के संकायों में सीटें नहीं होने से कई छात्र-छात्राओं को दाखिला नहीं मिल पाया है। कुछ समय पूर्व सीटें बढ़ाने और समर्थ पोर्टल में हो रही गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने आंदोलन भी किया था। छात्रों की मांग पर पीजी में प्रत्येक संकाय में 50 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा थर्ड सेमेस्टर में प्रवेश लेने और पीजी में एडमिशन लेने के लिए समर्थ पोर्टल को खोला जाएगा। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि पीजी में दोबारा जल्द दाखिले शुरू होंगे। संवाद


डीएसबी कैंपस नैनीताल में रविवार को भी खुलेगा पुस्तकालय
हल्द्वानी। डीएसबी कैंपस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। कुछ समय पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डीएस रावत ने कैंपस का निरीक्षण किया था। इस दौरान कैंपस में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने उनसे रविवार को पुस्तकालय खोलने की मांग की थी जिससे वह छुट्टी के दिन पढ़ाई कर सकें। छात्रों की मांग को देखते हुए कुलपति ने रविवार को भी पुस्तकालय खुला रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें