फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 कुंटल की रॉयल्टी, उपखनिज मिला 500 कुंटल

विज्ञापन
रामनगर के वन कर्मियों द्वारा पकड़ा गया डंपर। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। अवैध रूप से रायल्टी से अधिक उपखनिज ले जा रहे एक दस टायरा डंपर को वन विभाग की टीम ने सीज किया है। डंपर चालक के पास रायल्टी 50 क्विंटल की थी जबकि उसमें 500 क्विंटल उपखनिज लदा था।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर दक्षिणी जसपुर रेंजर राजकुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम अवैध रूप से उपखनिज ले जा रहे डंपरों की जांच कर रही है। रविवार सुबह दस बजे वन कर्मियों की टीम ने दस टायरा डंपर संख्या यूपी-21बीएन-2505 को फीका बैरियर पर पकड़ा। डंपर चालक से जब उपखनिज की रायल्टी दिखाने को कहा तो उसने 50 क्विटंल की रायल्टी दिखाई। यह रायल्टी महाराजा स्टोन क्रशर ग्राम जुड़का कुंडेश्वरी रोड काशीपुर से बिजनौर के लिए जारी की गई थी। वाहन में लगभग 500 क्विटंल उप खनिज मिला। मामले में वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डंपर को सीज कर दिया गया है। टीम में वन आरक्षी ऋषिपाल सिंह, आउटसोर्स श्रमिक कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें