हल्द्वानी। हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) फिंचाराम चौहान ने बताया कि जिले के 35 परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 14502 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 9768 ने परीक्षा दी जबकि 4734 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है। माई सिटी रिपोर्टर