कोटाबाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के आखिरी दिन शुक्रवार को कई लोगों ने वार्ड मेंबर, ग्राम प्रधान पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से अपना आवेदन वापस लिया। अब कोटाबाग ब्लॉक के अंतर्गत वार्ड मेंबर में 453 लोगों के आवेदन हैं जिसमें से 234 निर्विरोध बन चुके हैं। वहीं ग्राम प्रधान पद पर 167 लोगों ने आवेदन किया जिसमें एक निर्विरोध बने। इधर, बीडीसी पद पर 82 लोगों ने आवेदन किया जिसमें से एक निर्विरोध बन चुके हैं। वहां नोडल अधिकारी रेखा कोहली, आरओ मनोज गंगवार, वीडियो डॉ श्वेता सैनी, एआरओ सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।