फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लेटीबुंगा बहुद्देशीय शिविर में हल हुईं 45 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में सोमवार को बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की 45 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए तारबाड़ लगाने की मांग की। जेजेएम योजना में पानी नहीं आने की शिकायत भी की। शिविर में परिवार रजिस्टर की पांच नकल, पंचायत राज विभाग के चार विस्तारीकरण प्रमाण पत्र, 5 बीपीएल कार्ड, 8 जॉब कार्ड समेत अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया। एसडीएम अंशुल भट्ट ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने को कहा। इस दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा, महेश चंद्र गंगवार, खष्टी नयाल, संजय नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें