भीमताल। जिले में प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त 190 पदों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। रविवार को 45 आवेदकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की गई।
प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी पुष्कर टम्टा ने बताया कि शनिवार को 45 आवेदकों की काउंसलिंग हुई। इससे पूर्व 48 आवेदकों की काउंसलिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बेहतर बनेगा। संवाद