बागेश्वर। राउमावि बैसानी के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बैजनाथ झील देखी। बच्चों ने ऐतिहासिक बैजनाथ धाम और कोट भ्रामरी मंदिर के दर्शन किए।
इससे पहले भ्रमण दल को प्रधानाध्यापक एनएस हरडिया ने हरी झंडी दिखाई। भ्रमण में सयन सिंह, धीरेंद्र कुमार, दीपक कोहली और पंकज भंडारी शामिल थे।