फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी सरकार को 19 में जनता देगी जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि किसान विरोधी मोदी सरकार को देश की जनता 19 में जवाब देगी। कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किसानों का ऋण माफ किया। बृहस्पतिवार शाम हल्द्वानी पहुंचे रावत और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार के प्रदेश प्रभारी नारायण पाल का नैनीताल रोड टैक्सी स्टैंड के पास जोरदार स्वागत किया गया। रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी उत्तराखंड में किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया। किसानों ने कर्ज के चलते आत्महत्या की। रावत ने पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। पाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, रावत का आभार जताया। इस दौरान आनंद रावत, ललित फर्स्वाण, प्रयाग दत्त भट्ट, खजान पांडे, किरण डालाकोटी, हरीश रावत, हरेंद्र क्वीरा, नीरज रैक्वाल, शशि वर्मा, माला वर्मा, पंकज जायसवाल, राकेश पाल, बलवंत पाल, वरुण प्रताप भाकुनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें