फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र घिल्डियाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. घिल्डियाल शुक्रवार देर शाम कर्णप्रयाग से यहां गौलापार स्थित उच्चशिक्षा निदेशालय पहुंचे। उन्हें प्रभारी निदेशक डॉ. ललित प्रभा शर्मा ने कार्यभार सौंपा। प्रभारी निदेशक डॉ. घिल्डियाल ने निदेशालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। शनिवार को अवकाश होने के कारण वह शनिवार सुबह देहरादून चले गए। कर्णप्रयाग पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. घिल्डियाल की प्रभारी निदेशक पद पर तैनाती होने के बाद प्राचार्य का पद अभी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें