हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का छठा दल मंगलवार को दिल्ली से चलकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में पहुंचेगा। यहां केएमवीएन के अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। छठे यात्री दल में 12 महिलाओं समेत 55 यात्री शामिल हैं।