भीमताल (नैनीताल)। बालीवुड अभिनेता संजय मिश्रा बुधवार को भीमताल घूमने पहुंचे। डांठ में पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा को देख लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिंचाई। संजय मिश्रा ने लोगों से कहा कि भीमताल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार चाहे तो भीमताल में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस दौरान वहां पूरन बृजवासी, बालम पलड़िया आदि मौजूद रहे।