फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने मकान बेचने का फर्जी इकरारनामा कराने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। ईदगाह रोड खताड़ी निवासी मो. इस्माईल पुत्र मो. इब्राहिम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ग्राम पूछड़ी निवासी शकील अहमद उर्फ तसलीम ने उससे मकान खरीदने का सौदा किया। आरोप है कि इसके लिए उसने फर्जी नाम, पता बताकर फर्जी इकरारनामा बनाया और उससे पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। आरोप है कि शकील उर्फ तसलीम फर्जी आईडी बनाकर वहां रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गर्जिया क्षेत्र में भी नाम, धर्म बदलकर रह रहे एक नाई पर अशांति फैलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें