फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी व्यवसायियों का पुलिस सत्यापन नहीं होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर बाहर से आए फड़ व्यापारियों को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों में आक्रोश है। मालूम हो कि इस बार काफी संख्या में बाहर से फड़ व्यापारी पहुंचे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि 80 प्रतिशत बाहरी व्यापारियों का पुलिस सत्यापन नहीं है। कई लोग खुले में बगैर खाद्य लाइसेंस के मिठाई बेच रहे हैं। व्यापार मंडल ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताया है। व्यापार मंडल के महामंत्री हर्ष पंत का कहना है कि बाहर से आए फड़ व्यापारी बगैर फूड लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेच रहे हैं, पूरा बाजार फड़ व्यवसायियों से पटा पड़ा है। पुलिस सत्यापन तक इन व्यापारियों का नहीं किया गया है। नगर के छोटे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर की दुकानों में चोरियां तक हो चुकी हैं। इसके बाद भी बाहरी व्यापारियों का सत्यापन नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें