नैनीताल। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अपने संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 18 अगस्त को प्रात: 10 बजे नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 10:30 बजे उत्तराखंड पर्यटन की गतिविधियों के विस्तार हेतु व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों से विचार विमर्श/चर्चा में प्रतिभाग कर शाम चार बजेे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 5:30 बजे स्टाफ कार द्वारा नैनीताल से अल्मोड़ा को रवाना हो जाएंगे।