नैनीताल। ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में कुल 793 मतदाताओं में से 415 ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि सोमवार को विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। चुनाव में शाहनवाज खान, सिकंदर अली, शानू अहमद, नसीम खान आदि सहयोग कर रहे हैं।