नैनीताल। दिल्ली से आई जमात के संपर्क में आए नैनीताल के 41 लोगों को बुधवार को टीआरसी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 160 लोगों को चिकित्सकों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन भी किया गया था। पर्यटक आवास गृह में अब 12 लोग क्वरंटीन हैं। पीएमएस डॉ. केएस धामी व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने उनका स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर छुट्टी देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस जवानों, और होटल कर्मचारियों ने ताली बजाकर सभी 41 लोगों को उत्साहवर्धन के साथ घर को भेज दिया। डॉ धामी ने क्वारंटीन हुए सभी जमाती और उनके परिवार को कहा जो आपको घर में रहने की सलाह दी गई है उसका पालन करें और लॉकडाउन का पालन कर घर में ही रहें। इस मौके पर डॉ. अनिरुद्ध गंगोला. डॉ. सुरेंद्र धूलिया, डॉ. प्रियांशू श्रीवास्तव, डॉ. रीता, शिवप्रसाद, कुंदन बिष्ट, शालिनी, किरण चौहान केएस कोरंगा उप निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल मोहम्मद यूनुस कॉस्टेबल हेड कांस्टेबल शाहिद खान सहित टीआरसी कर्मचारी और मौजूद थे।