रामनगर। रामनगर क्षेत्र में महिलाओं में वाहन चलाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बीते आठ माह में रामनगर एआरटीओ कार्यालय में 400 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि रामनगर कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 20 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। बताया कि पिछले साल एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक 2847 लाइसेंस बनाए गए। इसमें 2447 पुरुष और 400 लाइसेंस महिलाओं के बनाए गए हैं।