गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहाली में शनिवार को उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से किसानों को फलदार पौधे बांटे गए। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट और उद्यान विभाग गरमपानी के प्रभारी अजय जोशी ने ग्रामीणों को प्लम के 400 पौध निशुल्क वितरित किए। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, गौरव जलाल, पूरन बिष्ट, हयात रावत, राजेंद्र रावत, जीवन महरा, गौरा रावत, धना बिष्ट, शांति बिष्ट आदि मौजूद रहे।