फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: जंगल में हाथी का शव मिला, दो किलोमीटर तक हाथियों के लड़ने की आवाज आई; पोस्टमार्टम में संघर्ष के संकेत

Fri, 30 Oct 2026 10:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज स्थित दक्षिण पाटकोट बीट में गश्त के दौरान एक हाथी का शव मिला। पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पोस्टमार्टम किया, जिसमें प्रथम दृष्टया दूसरे हाथी के साथ संघर्ष होने का पता चला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज स्थित दक्षिण पाटकोट बीट में गश्त के दौरान एक हाथी का शव मिला। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्रथम दृष्टया हाथी के शरीर से दूसरे हाथी के साथ संघर्ष होने का पता चला है।

जानकारी के अनुसार, कोटा रेंज में बृहस्पतिवार देर रात करीब दो किलोमीटर तक हाथियों के लड़ने की आवाज आई। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि सुबह टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक हाथी का शव मिला। शव का मौके पर ही उसका पोस्टमार्टम किया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आपसी संघर्ष होने का पता चला। देर रात दो हाथियों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान दोनों हाथी एक-दूसरे पर हमला करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हाथी की मौत आपसी संघर्ष में दूसरे हाथी के दांत लगने से हुई है। वन विभाग की ओर से नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को नष्ट कर दिया है। बताया कि आपसी संघर्ष के जुड़े साक्ष्य का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें