फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 40 वाहनों के चालान, तीन सीज

Sun, 12 Apr 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और नियमों का पालन कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत मल्लीताल और तल्लीताल क्षेत्रों में कुल 40 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। कोतवाल हेम पंत ने बताया मल्लीताल क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 25 वाहनों के चालान काटे गए। तल्लीताल एसआई सुनील कुमार ने कहा तल्लीताल क्षेत्र में 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कहा बिना हेलमेट, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और मॉल रोड पर प्रतिबंधित वाहन चलाने वालों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें