हल्द्वानी। जनपद में रविवार को कोरोना के 39 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुुसार 20 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। संक्रमितों में बेस अस्पताल की पैथालॉजिस्ट भी हैं। इससे पहले भी बेस अस्पताल के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इस संबंध में बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, पर संपर्क नहीं हो सका है। वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल में 255 मरीज भर्ती हैं, इनमें 110 मरीज गंभीर अवस्था में हैं। अस्पताल में कोरोना के 15 संदिग्ध मरीज भी भर्ती हैं। बेस अस्पताल में इमेरजेंसी वार्ड भी बंद है। इधर ओटी वार्ड के भी पांच वार्ड ब्वॉय भी क्वारंटीन चल रहे हैं।