रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से 18 जुलाई से शुरू हुई परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) का समापन बुधवार हो गया। आखिरी दिन बुधवार को 370 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। बोर्ड अब मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है।
परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) के अंतिम दिन बुधवार को हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 7,769 परीक्षार्थियों में से 7,399 ने परीक्षा दी जबकि 370 अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुईं और कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। हाईस्कूल परीक्षाफल सुधार परीक्षा में कुल 10,724 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 11,163 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया मूल्यांकन कार्य 29 जुलाई से एक अगस्त के बीच प्रदेश के दो मूल्यांकन केंद्रों में होगा।