फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घरों में घुसे 37 सांपों को जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मानसून सीजन शुरू होते ही सांपों के बिल से निकल आबादी में आने के मामले बढ़ गए हैं। बीते दो दिनों में वन विभाग व स्नैक सोसायटी ने आबादी क्षेत्रों से 30 से अधिक सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में आजाद किया है। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन दरोगा वीरेंद्र पांडेय की टीम ने सांपों को जंगल में आजाद किया गया। स्नैक सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि बरसात के दिनों में सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में सांप बाहर आकर आबादी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। बताया कि रविवार को 37 सांपों को जंगल में आजाद किया गया। इसमें 9 विषैले कोबरा, 7 पाइथन अजगर, 13 रेड स्नेक घोड़ापछाड़ व आठ अन्य सांप शामिल रहे। इस दौरान विक्की कश्यप, किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप, देवेंद्र कश्यप, योगेश कश्यप, आशीष आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें