फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बायोमैट्रिक प्रमाण न होने से 367 संस्थान छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे

Wed, 17 Jan 2024 04:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में 367 शिक्षण संस्थानों की ओर से 31 जनवरी तक बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया तो वह वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो जाएंगे। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण नहीं होने से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा जाति, दिव्यांग और ईबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि बेतालघाट ब्लॉक में 31, भीमताल 46, धारी 25, हल्द्वानी 70, कोटाबाग 34, ओखलकांडा 38, रामगढ़ 15 और रामनगर ब्लॉक के 108 शिक्षण संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है। घिल्डियाल ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों से 19 और 20 जनवरी को हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज, 23 जनवरी को रामनगर इंटर कॉलेज, 24 और 25 जनवरी को समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन भीमताल में आयोजित शिविर में पहुंचकर बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराने के लिए कहा गया है। कहा कि इसके बाद भी अगर शिक्षण संस्थानों की ओर से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण नहीं किया गया तो छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें