हल्द्वानी। कोविड जांच रिपोर्ट न दिखाने पर पुलिस ने 117 वाहनों से आए 350 लोगों को जिले में प्रवेश नहीं दिया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर पुलिस ने सीमा के बैरियर पर बुधवार को चेकिंग में सख्ती दिखाई। पुलिस ने एमबीआर बैरियर, चोरगलिया, बेलबाबा बैरियर, टीपीनगर हल्द्वानी, थाना लालकुआं बैरियर, पीरुमदारा बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, क्वारब बैरियर भवाली में जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 579 वाहनों में सवार 1680 व्यक्तियों से कोविड 19 की जांच रिपोर्ट मांगी। पुलिस का कहना था कि आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने वालों को ही जिले में प्रवेश मिलेगा। 350 व्यक्तियों की रिपोर्ट नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। इधर टेस्ट रिपोर्ट मिलने पर 462 वाहनों से आए 1330 पर्यटकों को पुलिस ने जिले में घूमने के लिए प्रवेश दिया। (माई सिटी रिपोर्टर)