रामनगर। क्षेत्र निवासी एक महिला के खाते से 35 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। ग्राम गौतमनगर मालधनचौड़ निवासी रूपा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका खाता रामनगर की एसबीआई में है। बुधवार दोपहर किसी ने उसके खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए। एसआई विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अज्ञात हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी कांग्रेसी नेता के खाते से 25 हजार रुपए उड़ा लिए गए थे।