फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में 328 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट/गरमपानी (नैनीताल)। जिले में मंगलवार को सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा होने के बाद 328 ग्राम प्रधानों ने पद की शपथ ली। इससे पहले 128 ग्राम प्रधानों की ओर से शपथ ले ली गई थी। मंगलवार को भीमताल में ब्लॉक अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, जितेंद्र सिंह चनौतिया, पंकज उप्रेती, कमल देवका, मुकेश पलड़िया आदि मौजूद रहे। ओखलकांडा ब्लॉक में सहायक समाज कल्याण अधिकारी भास्कर सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान ग्राम प्रधान मदन परगांई, रमेश बिनवाल, शुभम सिंह, पंचम मेवाड़ी, मनोज ऐरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें