फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य गठन के बाद 32.52 लाख पर्यटकों ने देखा चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य गठन के बाद प्राणी उद्यान नैनीताल में 232 वन्यजीवों की मौत हो चुकी है। इस दौरान लाखों पर्यटकों ने वन्यजीवों के दीदार किए। पर्यटकों से प्राणी उद्यान को 12 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। हल्द्वानी निवासी हेमंत गौनिया ने जीवी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान के लोक सूचना अधिकारी से नैनीताल प्राणी उद्यान के बारे में आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। लोक सूचना अधिकारी ने दी गई सूचना में बताया है कि राज्य गठन के बाद 2001-02 से 2018-19 तक प्राणी उद्यान में 32,52,833 पर्यटक घूमने आए। इन पर्यटकों से प्राणी उद्यान को 12,13,14,300 रुपये का राजस्व मिला। प्राणी उद्यान को सरकार ने राज्य गठन के बाद 58,36,42,00 रुपये का बजट विभिन्न कार्यों के लिए दिया।
विज्ञापन


राज्य गठन के बाद नैनीताल जू में 232 वन्यजीवों की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें