Would You Drink Cockroach Milk
- फोटो : Stories of World
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं शिवरात्रि को एक लाख लीटर दूध बेचेगा। संघ ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए जिले में आठ अतिरिक्त वैन लगाई गई हैं। नैनीताल दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक अजय क्वीरा ने बताया कि संघ अभी अपने आंचल ब्रांड दूध 82 हजार लीटर बेच रहा है। साथ ही दही पांच हजार लीटर, पनीर 1500 किलोग्राम प्रतिदिन बेच रहा है। शिवरात्रि को देखते हुए संघ ने 1.05 लाख लीटर दूध, 3000 किलोग्राम पनीर और सात हजार लीटर दही बेचने का लक्ष्य रखा है। गलियों में जाने के लिए पांच ई-रिक्शा लगाए गए हैं। तीन वैन को रिजर्व रखा गया है।
आंचल बेचेगा एक लाख लीटर दूध
08 अतिरिक्त वैन लगाई गईं जिले में दूध बेचने के लिए