हल्दूचौड़/हल्द्वानी/भीमताल। जिले में रिक्त दो उप प्रधानों के पद के लिए शुक्रवार को चुनाव हुआ। इसमें दोनों ग्राम पंचायत के लिए दोनों उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिले में हल्दूचौड़ दीना और हल्द्वानी ब्लॉक के पदमपुर देवलिया में रिक्त उप प्रधानों के दोनों पदों के लिए शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिला पंचास्थानि अधिकारी बीएस कार्की ने बताया कि हल्दूचौड़ दीना में रेखा जोशी और पदमपुर देवलिया में लक्ष्मण सिंह बिष्ट उप प्रधान निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी मो. तनवीर असगर ने उप प्रधानों को प्रमाण पत्र सौंप दिए। इस दौरान ग्राम बाला दत्त खोलिया, एडीओ पंचायत पीसी कांडपाल, वीपीडीओ हरीश लाल, हरीश जोशी, गोपाल दत्त फुलारा, सुमित जोशी, संजय अधिकारी, सुरेश दुम्का, माया दुम्का, प्रकाश चंद्र कांडपाल, सुरेश दुम्का, आनंद जोशी, लालकुआं के कोतवाल नित्यानंद पंत, चौकी प्रभारी विमल मिश्रा आदि थे।