हल्द्वानी। आंचल ने इस बार दो दिन में 1201 किलोग्राम चॉकलेट और बाल मिठाई बेच दी है। दूध की भी पिछले बार की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक बिक्री हुई है।
इस बार नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने बाजार में मिठाई की मिलावट को देखते हुए, आंचल ब्रांड की चॉकलेट और बाल मिठाई बनाई थी। शुद्धता के कारण आंचल को बड़ी मात्रा में ऑर्डर मिले थे। संघ के प्रबंध निदेशक अजय क्वीरा ने बताया कि आंचल ने दो दिन में ही 1201 किलोग्राम चॉकलेट और बाल मिठाई बेच दी। मंगलवार को आंचल ने 83843 लीटर दूध, 625 किलोग्राम घी, 1000 किलोग्राम पनीर की बिक्री की। जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिन एक लाख लीटर दूध बेचने का लक्ष्य रखा गया है।