हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में गर्भवती महिलाओं के इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड करने के लिए प्राचार्य ने डीएम वीके सुमन से अनुमति मांगी। एसटीएच में आपातकाल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। पीसीपीएनडी एक्ट के नियमों के तहत अल्ट्रासाउंड करने में परेशानी हो रही है। रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज महेश के शाम पांच बजे तक अस्पताल में रहने पर अल्ट्रासाउंड होते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने शनिवार को डीएम से मुलाकात की और अल्ट्रासाउंड की अनुमति मांगी। इस पर पूर्व में दी गई अनुमति के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है।