भीमताल (नैनीताल)। सातताल स्थित वाईएमसीए में रविवार शाम लेक कैंपिंग म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यंग स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन न्यू दिल्ली वाईएमसीए की ओर से आयोजित इस फेस्टिवल क ा शुभारंभ विधायक संजीव आर्य ने किया। सेंट मैरी स्कूल के छात्र दिव्यांशु शाह ने विधायक का स्वागत किया। सातताल झील किनारे स्थित म्यूजिकल फेस्टिवल में दिल्ली, स्थानीय गायकों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सैलानी झील किनारे नए-पुराने गानों की धुन पर झूमे। म्यूजिकल फेस्टिवल में एयर फोर्स का एंथम गीत ‘ए वतन’ भी गाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संगीतकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक संजीव ने कहा कि इस तरह के म्यूजिकल फेस्टिवल से सातताल की पहचान सैलानियों के द्वारा देश-विदेश में पहुंचेगी। इस मौके पर आयोजक आफताब मैसी, भाजपा नेता संजय वर्मा, पवन साह, संदीप पांडे, उमेश पाठक आदि थे।