फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केवी लाइन में आए फाल्ट के चलते बेतालघाट और रामगढ़ के कई गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बुधवार की रात मेहरागांव स्थित विद्युत उपकेंद्र की 132 केवी लाइन में आए फाल्ट और रानीखेत की ओर स्थित एक विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण बेतालघाट और रामगढ़ ब्लाक के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवाली उपखंड के एसडीओ मनोज तिवाड़ी ने बताया कि लगभग 14 घंटे के बाद बृहस्पतिवार को विद्युतापूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे गरमपानी, मझेड़ा, रातीघाट, सिमलखा, धनियाकोट, सुयालबाड़ी, सीम, सिल्टोना, नैनीपुल आदि गांवों के लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें