फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराज ने रोका रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टांडा जंगल में सड़क पार कर रहा हाथी सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात ठप हो गया। करीब आधे एक घंटे तक संचालन ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बृृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत टांडा रेंज में हाथी सड़क पार कर रहा था। इस बीच हाथी सड़क पर ही खड़ा हो गया। हाथी को देखकर राहगीरों में खलबली मच गई। गजराज के आक्रोश से बचने के लिए दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। आधे एक घंटे तक आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में हाथी के जंगल में चले जाने के बाद यातायात बहाल हुआ, तब राहगीरों ने राहत की सांस ली। वहीं हाथी सड़क पर आने से कौतूहल का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें