हल्द्वानी। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल के डॉक्टर जेडी मुखर्जी, उनकी टीम पूर्व मुख्यमंत्री की देखरेख कर रही है। पूर्व सीएम की पत्नी उज्ज्वला तिवारी एवं पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सभी देशवासियों से प्रार्थना की है कि तिवारी के आठ दशकों की सेवा, विकास कार्यों को याद करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। उत्तराखंड कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचकर तिवारी का कुशलक्षेम जाना। उत्तराखंड कांग्रेस की नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने रोहित तिवारी से दूरभाष पर कुशलक्षेम पूछा। उक्रांद के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जाना।