फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटिंग में सुमित, सुलेख में साहिबा रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीआरसी नगर क्षेत्र में भाषा एवं गणित महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें प्राथमिक वर्ग में कविता वाचन में प्राथमिक विद्यालय राजपुरा के अरुण, पेंटिंग में बमौरी के सुमित, सुलेख में प्राथमिक विद्यालय बरेली रोड की साहिबा, मैथ्स विजार्ड में कालाढूंगी रोड के लैश आलम, प्रश्नोत्तरी में प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर की टीम ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में पेटिंग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालाढूंगी के फरमान, सुलेख में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र जैद अली और प्रश्नोत्तरी में बद्रीपुरा की टीम अव्वल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने किया। संचालन नगर समन्वयक हरीश बिष्ट ने किया। विजेताओं को मेयर ने मेडल और प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर गीता आर्य, रेखा खत्री, तबस्सुम परवीन, रेखा टम्टा, चंपा भगत, अमित कुमार, अफरोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें